विश्व

सिंगापुर की ‘कार-फ्री संडे’ की योजना

सिंगापुर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के अधिकारियों ने अगले साल फरवरी से एक ‘कार-फ्री संडे’ जोन रखने की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की मंगलवार को रिपोर्ट के अनुसार, छह महीने की पायलट परियोजना 28 फरवरी से शुरू होगी। इसके तहत प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को कुल 4.7 किलोमीटर लंबी सड़कें कारों की आवाजाही के लिए बंद रहेंगी। …

Read More »

सावधान! ई-सिगरेट से कैंसर का खतरा

न्यूयॉर्क, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिगरेट के सुरक्षित विकल्प के तौर पर बाजार में बेचे जा रहे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट में कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर सकने की क्षमता है, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि निकोटिन मुक्त ई-सिगरेट मानव की …

Read More »

बेल्जियम : नववर्ष पर साजिश के लिए 2 गिरफ्तार

ब्रसेल्स, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। बेल्जियम पुलिस ने राजधानी ब्रसेल्स में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमले की साजिश रचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्रसेल्स, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। बेल्जियम पुलिस ने राजधानी ब्रसेल्स में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमले की साजिश रचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बीबीसी की रपट के …

Read More »

पाकिस्तान : भारतीय उच्चायुक्त ने की नवाज से मुलाकात

इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त टी.सी.ए. राघवन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। वेबसाइट ‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, नवाज और राघवन ने द्विपक्षीय मुद्दों और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में राघवन के प्रवास के दौरान उनकी भूमिका पर बातचीत की। राघवन को जून 2013 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। वह …

Read More »

पाकिस्तान : सैन्य स्कूल हमले के 4 दोषियों को फांसी पर लटकाया

इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले साल पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले में संलिप्त पाए गए चार आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया है। समाचारपत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने मंगलवार को एक अधिकारी के हवाले से कहा कि आतंकवादी नूर सईद, मुराद खान, इनायतुल्लाह व इसरारुद्दीन को 16 दिसंबर, 2014 के स्कूल हमले के मामले में …

Read More »

उत्तरी चीन में धुंध को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, बीजिंग, तिआनजिन और आसपास के हेबेई, शांक्सी, शान्डोंग और सिचुआन में वायु प्रदूषण का असर रहेगा, वहीं दक्षिणी बीजिंग, दक्षिण-पश्चिमी हेबेई में भारी कोहरा रहेगा। चीन में वायु प्रदूषण के लिए चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली है। जिसमें सर्वाधिक खतरनाक स्तर के लिए लाल, उससे कम के लिए नारंगी, उससे कमतर के लिए पीला …

Read More »

चीन में एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन खुलेगा

शेनझेन में फुतियान हाईस्पीड रेलवे स्टेशन 1,47,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया गया है। इसका आकार फुटबॉल के 21 मैदानों के आकार के समान है। गुआंग्झू रेलवे कॉर्पोरेशन के मुताबिक, इसके तीन भूमिगत फ्लोर में 1,200 से अधिक सीटें हैं, जहां 3,000 यात्री बैठकर इंतजार कर सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन के खुलने के बाद गुआंग्झू से हांगकांग के बीच लगने …

Read More »

शिकागो : हिमवृष्टि, तेज हवाओं की वजह से 500 से ज्यादा उड़ानें रद

हिमवृष्टि व तेज हवाओं की वजह से ओ’हरे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानों के परिचालन में 15 से 45 मिनट का विलंब भी हुआ। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शिकागो में सर्द तूफान आने की चेतावनी जारी की थी, यह चेतावनी सोमवार अपराह्न् तीन बजे तक प्रभावी रही थी। वहीं, तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की थी, जो सोमवार अपराह्न् …

Read More »

क्रोएशिया की नई संसद के अध्यक्ष बने जेलज्को रेनर

वह क्रोएशिया डेमोक्रेटिक यूनियन (एचडीजेड) पार्टी के सदस्य हैं। देश में आठ नवंबर को हुए चनाव के बाद संसद के पहले सत्र में कुल 88 सांसदों ने रेनर का समर्थन किया। वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। मतदान के दौरान 62 सांसद सदन से नदारद रहे। वहीं एक सांसद ने रेनर के खिलाफ मतदान किया। रेनर ने मतदान …

Read More »

नाइजीरिया में 2 आत्मघाती हमले, कई की मौत

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे मोटर पार्क के पास मिनी बाजार में स्वयं को बम से उड़ा दिया, जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में करीब 30 लोग मारे गए और अन्य 16 लोग घायल हुए हैं। 28 टास्क फोर्स ब्रिगेड के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493