विश्व

भारत ने म्यांमार में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बनाए घर सौंपे

नेपीथा, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को रखाइन राज्य में विस्थापित रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए बनाए गए पहले 50 घरों को म्यांमार को सौंप दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके म्यांमार समकक्ष यू विन मिंट के बीच यहां प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद यह घर सौंपे गए। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने …

Read More »

डब्ल्यूएमडी आतंकवाद से निपटने रणनीति को ट्रंप की मंजूरी

वाशिंगटन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वेपंस ऑफ मास डिस्ट्रक्शन (डब्लूएमडी) आतंकवाद से मुकाबले के लिए राष्ट्रीय रणनीति को मंजूरी दी है। यह कदम आतंकी समूहों के अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूएमडी के इस्तेमाल के प्रयास से मुकाबले के लिए उठाया गया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नई रणनीति अमेरिका के खिलाफ आतंकियों …

Read More »

मानवाधिकारों को लेकर अमेरिका ने 3 उत्तर कोरियाई नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ‘उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के दुरुपयोग और सेंसरशिप के कारण’ तीन उत्तर कोरियाई नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को वित्त विभाग ने मानवाधिकार दिवस के मौके पर उत्तर कोरियाई सरकार से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंधित कर दिया। वित्त मंत्री स्टीवन …

Read More »

बीजिंग की आबादी 2017 में पहली बार घटी

बीजिंग, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दो-बच्चों की नीति लागू होने के बावजूद बीजिंग की आबादी में 2017 में पहली बार कमी आई। चीन की राजधानी में 2.10 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। समाचार एजेंसी एफे ने पीपुल्स डेली समाचार पत्र के हवाले से कहा कि बीजिंग की पॉप्यूलेश्न एंड स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर की आबादी 2.17 …

Read More »

चीन ने अधिकतर आईफोन की बिक्री, आयात पर लगाया प्रतिबंध

बीजिंग, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत द्वारा एप्पल के खिलाफ क्वालक्वॉम को आदेश दिए जाने के बाद अधिकतर आईफोन मॉडलों के आयात और ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह चौका देने वाला फैसला अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के बीच आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतिबंध के दायरे में नया …

Read More »

न्यूजीलैंड में ब्रिटिश यात्री का हत्यारोपी अदालत में पेश

ऑकलैंड, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक ब्रिटिश यात्री की हत्या के आरोप में एक शख्स को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। ग्रेस मिलाने ऑकलैंड में एक दिसंबर को लापता हो गईं थीं। पुलिस को रविवार को शहर के बाहरी इलाके से एक शव बरामद हुआ था। अदालत में पेश हुए दस्तावेजों के अनुसार, शख्स मध्य ऑकलैंड के …

Read More »

मैक्रों ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन से निपटने के लिए आपात बैठक करेंगे

पेरिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों देश भर में चार सप्ताहों से जारी ‘येलो वेस्ट’ विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को व्यवसायिक दिग्गजों और श्रमिक संगठनों के साथ वार्ता करेंगे। ‘सीएनएन’ ने फ्रांस के राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता के हवाले से बताया, “मैक्रों राजनीतिक नेताओं और स्थानीय अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वह सभी के विचार और …

Read More »

गुटेरेस का नरसंहार रोकने संबंधी समझौते की सार्वभौमिकता का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को नरसंहार की रोकथाम और इसके दोषियों को दंडित किए जाने के समझौते की सार्वभौमिकता का आह्वान किया। गुटेरेस ने इस सम्मेलन की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि होलोकास्ट और द्वितीय विश्वयुद्द के बाद दुनिया एकजुट हुई और नरसंहार की रोकथाम और इसके दोषियों को दंडित …

Read More »

ट्रंप 750 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर सहमत

वाशिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस के आगामी वर्ष 750 अरब डॉलर के रक्षा बजट के प्रस्ताव को मंजूरी देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को सीएनएन को बताया कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने ट्वीट कर रक्षा विभाग के 716 अरब डॉलर के बजट को पागलपन बताया …

Read More »

खशोगी के आखिरी शब्द थे, ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा’

वाशिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीएनएन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से पहले उनके आखिरी शब्द थे, “मैं सांस नहीं ले पा रहा।” दूतावास में खशोगी की हत्या से पहले रिकॉर्ड ऑडियो रिकॉर्डिग को सुनने वाले एक सूत्र ने रविवार को सीएनएन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493