इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार सुबह वायु सेना (पीएएफ) के अड्डे पर आतंकवादी हमला हुआ। बाद में सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर-जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट कर बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, …
Read More »विश्व
यूरो-2016 में खिताबी जीत को लेकर अश्वस्त हैं हॉजसन
लंदन, 18सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम के वर्तमान कोच रॉय हॉजसन अगले साल के यूरोपियन चैम्पियनशिप 2016 में टीम की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इंग्लैंड की टीम ने साल 1966 में अपने घरेलू मैदान पर विश्व कप जीता था। हॉजसन ने शनिवार को सेन मरीनो की टीम के खिलाफ होने वाले इंग्लैंड के .यूरो क्वलीफाईंग मैच से पहले …
Read More »चुकंदर का रस बना सकता है मांसपेशियों को मजबूत
न्यूयॉर्क, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। चुकंदर का रस पीना दिल के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। यह हृदयाघात के रोगियों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकता है। जर्नल ‘सकुर्लेशन : हार्ट फेल्यर’ में प्रकाशित शोध नतीजों के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने जाना कि चुकंदर के रस में नाइट्रेट की उच्च मात्रा के कारण मांसपेशियों में सुधार होता है। इससे पूर्व …
Read More »मिस्र में 17 आतंकवादी मारे गए
काहिरा, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में गुरुवार को 17 आतंकवादी मारे गए, जबकि 35 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने कहा, “सुरक्षा बलों ने 53 विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया, आतंकवादियों के 43 ठिकानों को जला दिया, बिना लाइसेंस वाली …
Read More »पाकिस्तान में वायु सेना के अड्डे पर आतंकवादी हमला
इस्लामाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में वायु सेना के अड्डे पर शुक्रवार तड़के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। बाद में पाकिस्तान सेना की ओर से की गई कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान वायु सेना …
Read More »महिलाएं ज्यादा होतीं अनिद्रा की शिकार
न्यूयॉर्क, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अनिद्रा बीमारी की अधिक शिकार होती हैं, जिसका कारण अनुवांशिक है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। महिलाओं में अनिद्रा की अनुवांशिकता की संभावना 59 फीसदी, जबकि पुरुषों में 38 फीसदी होती है। अमेरिका के रिचमंड स्थित वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट कर रही व अध्ययन की लेखक मैकेंजी …
Read More »बलात्कार का आरोपी सऊदी राजनयिक भारत से भागा-सरकार लाचार
भारतीय विदेश मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने ख़बर दी है कि कथित बलात्कार के मामले में नाम आने वाले सऊदी अरब के राजनयिक ने भारत छोड़ दिया है. सऊदी राजनियक पर बलात्कार का आरोप सऊदी अरब के राजनयिक पर दो नेपाली महिलाओं ने अग़वा करने और दिल्ली से सटे गुड़गांव में उनके साथ बार-बार बलात्कार का आरोप …
Read More »मक्का मस्जिद हादसे के मृतक आश्रितों को मिलेगा 1.7 करोड़ रुपये
जेद्दा, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के शाह सलमान ने मक्का मस्जिद में हुए हादसे के मृतकों के आश्रितों और घायलों की मदद के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। 10 लाख सऊदी रियाल को अगर भारतीय रुपये में बदलें तो यह करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये बैठता है। हादसे में 11 भारतीय की मौत हो गई …
Read More »ब्रिक्स वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का सक्षम मंच : रूसी प्रधानमंत्री
रूस-ब्राजील सहयोग आयोग की एक बैठक के बाद मेदवेदेव ने संवाददाताओं से कहा, “आज यह एक वास्तविक मंच है, हम विविध मुद्दों पर अपनी स्थितियों में तालमेल बना सकते हैं।” उन्होंने कहा, “दुनिया अस्थिरता के चरण में है। इससे अधिकतम संगठन की जरूरत पैदा हुई है।” उन्होंने कहा कि ब्रिक्स द्वारा स्थापित नवीन विकास बैंक से संयुक्त परियोजनाओं की संभावना …
Read More »चिली में भूकंप पर चीन ने जताई सहानुभूति
स्थानीय मीडिया रपटों के मुताबिक, मध्य चिली में बुधवार रात रिक्टर पैमाने पर 8.4 तीव्रता का एक जोरदार भूकंप आया। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा, “भूकंप से जूझने वाले चिली के प्रति हम सहानुभूति जताते हैं।” उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि भूकंप में …
Read More »
dharmpath.com dharmpath