विश्व

चीन-रूस नौसेना अभ्यास से तीसरे पक्ष को खतरा नहीं : यांग

यह सैन्याभ्यास 20 से 28 अगस्त तक जापान सागर में पीटर द ग्रेट गल्फ में किया जा रहा है। यांग ने कहा कि इस संयुक्त सैन्याभ्यास का उद्देश्य चीन और रूस के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और दोनों देशों के सशस्त्रबलों के बीच व्यावहारिक सहयोग को सशक्त करना है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन और रूस …

Read More »

तिआनजिन : 4 नए विस्फोट, मृतकों की संख्या 116 हुई

इस बीच, तिआनजिन विस्फोट में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 116 हो गई, जबकि अन्य 60 लापता हैं। पहला विस्फोट लॉजिस्टिक्स पार्क में हुआ। इसी स्थान पर 12 अगस्त को हुए विस्फोट में कम से कम 3,000 वाहन जलकर खाक हो गए थे, जबकि दो अन्य विस्फोट इस स्थल के मध्य में हुए हैं। खोज एवं सफाई अभियान के …

Read More »

हुर्रियत नेताओं से मिलने पर अड़ा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के साथ बैठक से पहले कश्मीर के हुर्रियत नेताओं से प्रस्तावित मुलाकात के मामले में किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है। यह फैसला पाकिस्तान के राजनैतिक और सैन्य नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नवाज …

Read More »

उत्तर कोरिया ने सीमा पर आग्नेयास्त्रों की तैनाती बढ़ाई

सियोल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने पश्चिमी सीमा क्षेत्र के निकट हुई गोलाबारी के बाद दक्षिण कोरिया की सीमा से लगने वाली अपनी सीमा के अग्रिम मोर्चे पर और आग्नेयास्त्रों को तैनात किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सुरक्षा बलों ने दक्षिण में अपने अग्रिम मोर्चो पर और अधिक आग्नेयास्त्रों को तैनात …

Read More »

बैंकाक विस्फोट मामले में पुलिस को महिला की तलाश

बैंकाक, 21 अगस्त (आईएएनएस)। थाइलैंड की राजधानी में एक मंदिर में हुए विस्फोट मामले में थाई पुलिस एक महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिसने काली कमीज पहन रखी थी। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल प्रवुत थवॉर्नसिरी ने कहा, “मैं उससे अनुरोध करूंगा कि वह सामने आकर पुलिस को सूचना दे।” ‘सीएनएन’ की एक रपट के …

Read More »

पहली छमाही में चीन के प्रांतीय क्षेत्रों का तेज विकास

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) के मुताबिक साल की पहली छमाही में कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर लगभग 29,690 अरब युआन (4,650 अरब डॉलर) रही है। 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में से 27 का आर्थिक विकास तेज रहा है। एनबीएस ने कहा कि इस साल की पहली छमाही में दक्षिणपश्चिम चीन के चोंगकिंग …

Read More »

दिवंगत पाकिस्तानी मंत्री की जासूसी के लिए 2 गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गृहमंत्री की कथित जासूसी के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री आत्मघाती हमले में मारे गए थे। डॉन द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार, कारी ताहिर और मोहम्मद जुबैर मंत्री शुजा खानजादा पर हुए हमले के पूर्व के सप्ताहों के दौरान उनकी …

Read More »

पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सैनिकों ने वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी कार्यवाही शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तालिबान आतंकवादी वजीरिस्तान के शहरी इलाकों से भागकर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में जा छिपे हैं, ताकि वे हवाई हमलों से बच सकें। सेना ने कहा कि गुरुवार को किए गए हवाई …

Read More »

पूर्वी चीन में तूफान गोनी की चेतावनी

फुजियान के मौसम विभाग का कहना है कि तूफान छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम से होते हुए उत्तर में ताइवान के पूर्वी समुद्र की ओर बढ़ रहा है। तूफान का केंद्र सुबह पांच बजे फुजियान के तटीय शहर शियानमेन से 780 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। गोनी के कारण ताइवान जलडमरूमध्य और डायोयु द्वीप में तेज आंधी आने …

Read More »

जी लंदन मेला की टिकट बिक्री शुरू

लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण एशिया के प्रसिद्ध मेले की टिकट बिक्री शुरू हो गई है। यह मेला छह सितंबर को आयोजित होना है। जी नेटवर्क ब्रिटेन में इस साल लंदन मेले के शीर्षक का प्रायोजक है। यह यूरोप में सबसे बड़ा दक्षिण एशियाई आयोजन है। लंदन के ऑनलाइन समाचार पत्र, ईलिंग टाइम्स की रपट के अनुसार, जी लंदन मेले …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493