विश्व

बच्चों से लाड़ फायदेमंद या नुकसानदेह?

वाशिंगटन, 24 मई (आईएएनएस)। अक्सर देखा जाता है कि माएं बच्चों से ज्यादा लाड़ जताकर और तोतली जुबान में बात करती हैं, जबकि पिता साफ लहजे और शब्दों में वार्तालाप करते हैं। पिता और बच्चों के बीच वार्तालाप पर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि बच्चों से तोतली जुबान में बात करने से परहेज करने वाले पिता …

Read More »

पाकिस्तान : बम हमले में 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे रखे एक बम हमले में की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रिमोट नियंत्रित बम से अफगानिस्तान की सीमा के पास दत्ता खेल …

Read More »

नेपाल में आंधी से महिला की मौत

काठमांडू, 23 मई (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को आई आंधी और बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। आंधी और बारिश के कारण शहर में काफी नुकसान पहुंचा तथा भूकंप के बाद के झटके के डर से घरों से बाहर खुले में रह रहे लोगों को भी काफी परेशानी …

Read More »

आकाशगंगा का सबसे ‘शैतान’ तारा

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हबल टेलीस्कोप ने हमारी आकाशगंगा में एक नए और विचित्र स्वभाव वाले तारे की खोज की है तथा इसके बर्ताव के कारण इसे ‘नैस्टी’ (शैतान) तारा नाम दिया गया है। वास्तव में इसे शैतान इसलिए कहा गया है, क्योंकि इसे अपने जैसे ही एक अन्य तारे की बाहरी परत को चुराने …

Read More »

सेल्फी लेने के चक्कर में हुई मौत

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सेल्फी की आदत आपकी जान भी ले सकती है। हाल ही में ऐसी एक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति को सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवानी पड़ी। बाली के एक द्वीप में सेल्फी लेते समय सिंगापुर के मोहम्मद असलम शाहुल समुद्र में गिर पड़े और …

Read More »

अफगानिस्तान : विस्फोट में जिला गवर्नर की हत्या

काबुल, 23 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उरुज्गान प्रांत में शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में जिला गवर्नर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया, “चर्चिनो जिले के गवर्नर मोहम्मद इस्माइल हकयार आज (शनिवार) सुबह अपने दफ्तर जा रहे थे जब शाह मशाद इलाके में बम …

Read More »

ओबामा ने ईरान संबंधी विधेयक पर दस्तखत किए

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाले समझौते की समीक्षा का अधिकार कांग्रेस को देने वाले विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, इस कानून के आधार पर कांग्रेस को 30 दिन में इस परमाणु समझौते की समीक्षा करने का अधिकार होगा। साथ …

Read More »

पाकिस्तान में 4 को फांसी दी गई

इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में प्रशासन ने शनिवार को पंजाब प्रांत की जेलों में बंद चार दोषियों को फांसी दे दी। वेबसाइट ‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, अहसान को लाहौर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। हत्या के जुर्म में उसे 2002 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। मोहम्मद सलीम को फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। उसे …

Read More »

पौधों में भी होती है आत्मरक्षा की प्रवृत्ति

न्यूयार्क, मई 23 (आईएएनएस)। शाकाहारियों के लिए एक चेतावनी! यदि आप कोई शाकाहार लेने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि पौधे भी प्रतिक्रिया करते हैं। मिसौरी विश्वविद्यालय (एमयू) के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, पौधे उस ध्वनि को पहचानते हैं जो उनके चबाने के दौरान पैदा होती है, लिहाजा वे आसन्न खतरे के खिलाफ सावधान हो जाते हैं और आवश्यक …

Read More »

गैलापागोस में 207 कछुए छोड़े जाएंगे

क्वीटो (इक्वाडोर), 23 मई (आईएएनएस)। इक्वाडोर के गैलापागोस राष्ट्रीय पार्क के प्रशासन ने कहा है कि अगले महीने सांता फे द्वीप पर 207 विशाल कछुए छोड़े जाएंगे। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, ये कछुए पार्क निदेशकों और गैलापागोस संरक्षण समूह द्वारा पांच जून को छोड़े जाएंगे। पार्क प्रबंधन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य इनकी आबादी बढ़ानी है, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493