विश्व

भारत, कतर ने संयुक्त आयोग स्थापित किया

दोहा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और कतर ने सोमवार को सभी द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ क्षेत्रीय और समान हितों के वैश्विक मुद्दों की समीक्षा के लिए एक संयुक्त आयोग स्थापित किया। द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कतर के उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थांगी …

Read More »

मोदी का जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश का निमंत्रण (लीड-1)

टोक्यो, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के कारोबारियों को भारत में अधिक से अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने व्यापार मंच शिखर सम्मेलन में कारोबारियों से बातचीत के दौरान कहा, “मैं हमेशा ‘मजबूत भारत मजबूत जापान’ के बारे में बात करता हूं। इस मौके पर जापानी व्यापारियों के भारत में विश्वास दिखाने …

Read More »

आव्रजक बाड़ तोड़कर मेक्सिको में घुसे

मेक्सिको सिटी, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हजारों की संख्या में आव्रजकों ने ग्वाटेमाला और मेक्सिको को अलग करने वाली धातु से बनी बाड़ को तोड़ दिया और पुलिस के साथ भिड़ंत के बाद मैक्सिको की सीमा में घुस गए। इनमें अधिकतर होंडुरास के लोग हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वाटेमाला दंगा पुलिस ने रविवार को आव्रजकों पर आंसू …

Read More »

गुटेरेस ने श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं। डुजारिक ने रविवार को श्रीलंका में एक पूर्व मंत्री …

Read More »

इंडोनेशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 188 लोग सवार थे (लीड-3)

जकार्ता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के लॉयन एयर यात्री विमान ने सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लौटने का आग्रह किया था। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट …

Read More »

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लीसेस्टर सिटी के चेयरमैन की मौत की पुष्टि

लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीसेस्टर सिटी ने अपने थाई अरबपति मालिक विचाई श्रीवधनाप्रभा की चार अन्य लोगों के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर एक स्टेडियम के बाहर दुर्घटना का शिकार हो गया। सीएनएन के मुताबिक, क्लब ने रविवार रात कहा कि श्रीवधनाप्रभा, उनके स्टाफ के दो सदस्य, पायलट और एक …

Read More »

इंडोनेशिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 188 लोग सवार थे (लीड-2)

जकार्ता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं खोज अभियान जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त …

Read More »

जापान में भूकंप के झटके

टोक्यो, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के तोरोशिमा द्वीप पर सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10.28 बजे 110 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए। दक्षिणी द्वीपों पर …

Read More »

इंडोनेशिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)

जकार्ता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने मीडिया को बताया, “इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।” विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था। बीबीसी के …

Read More »

ब्राजील में दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

ब्रासीलिया, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उन्हें 55.42 वोट मिले। वह एक जनवरी को मिशेल टेमेर के स्थान पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 2022 तक चलेगा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, अब तक 97 फीसदी मतगणना के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493