न्यूयॉर्क, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में गुरुवार को यूरो बीते सत्र में 1.1674 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1775 डॉलर हो गया। ब्रिटिश पाउंड 1.3145 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.3267 डॉलर हो गया। आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते सत्र में 0.7265 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7290 डॉलर रहा। …
Read More »विश्व
तंजानिया में नौका पलटने से 44 की मौत
दोदोमा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। तंजानिया की विक्टोरिया लेक में एक यात्री नौका पलटने से 44 लोगों की मौत हो गई। मवानजा क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेला ने गुरुवार को सिन्हुआ को बताया कि 37 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जारी है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।” मवानजा क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना ने …
Read More »आबे लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष बने
टोक्यो, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल की है। यह आबे का इस पद पर तीसरा कार्यकाल है और इसका तात्कालिक असर यह भी है कि प्रधानमंत्री पद पर भी उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ गया है। ‘द जापान टाइम्स’ की …
Read More »अमेरिका में तूफान ‘फ्लोरेंस’ से मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हुई
वाशिंगटन, 20 सितंबर (आईएएनएस)।अमेरिका के पूर्वी तट में तूफान ‘फ्लोरेंस’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बाढ़ में वैन के डूबने से उसमें सवार दो मानसिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की भी मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हॉरी काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि वैन के बाढ़ के …
Read More »ट्रंप ने फिर सेशंस पर निशाना साधा
वाशिंगटन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे पास कोई अटॉर्नी जनरल नहीं हैं। हालांकि ट्रंप ने सेशंस को बर्खास्त करने के बारे में कोई बात नहीं की। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हिल को दिए साक्षात्कार में कहा, “मेरे पास कोई अटॉर्नी जनरल नहीं …
Read More »आतंकवाद के शिकार लोगों को हमेशा याद रखा जाएगा : मैक्रों
पेरिस, 20 सितंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने आतंकवाद का शिकार हुए लोगों को याद रखने और सम्मान देने की दिशा में अधिक प्रयास किए जाने की प्रतिबद्धता जताई। मैक्रों ने एक सैन्य संग्रहालय में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आतंकवाद का शिकार हुए लोगों के लिए कुछ बेहतर करने का मतलब है कि उन्हें याद …
Read More »उत्तर कोरिया 2021 तक परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी करें : अमेरिका
वाशिंगटन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा निर्धारित की। उन्होंने कहा कि प्योंगयांग 2021 तक पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण करे। 2021 में ट्रंप का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के समकक्ष री योंग हो …
Read More »सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिराई
रियाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने यमन की ओर से सीमावर्ती शहर जजान की ओर दागी गई मिसाइल को नष्ट कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलीकी ने सऊदी प्रेस एजेंसी को कहा कि इस ताजा हमले से हौती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर दागी गई …
Read More »ट्रंप ने ‘फ्लोरेंस’ तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
वाशिंगटन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को तूफान ‘फ्लोरेंस’ से प्रभावित दो राज्यों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान वादा किया कि वाशिंगटन पुनर्निर्माण कार्यो और राहत के लिए आर्थिक मदद देगा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप ने उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना का दौरा किया, जहां 36 लोगों की मौत हो चुकी है और …
Read More »इमरान खान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
दुबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और यूएई के सशस्त्रबल के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंतों पर चर्चा की। इमरान खान यूएई के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath