विश्व

यूरोप के 10 देशों में अवैध हाथी दांत की धड़ल्ले से बिक्री

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप के 10 देशों में हाथी दांत की अवैध बिक्री होती पाई गई है, जोकि इसकी तस्करी में कटौती के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लंघन है। द गार्जियन की रपट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के अभियान समूह अवाज ने चार महीनों की अवधि में हाथी दांत से बने 109 सामानों की खरीदारी की, जो बेल्जियम, …

Read More »

ड्यूक विश्वविद्यालय माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड प्रौद्योगिकी का इस्तेताल करेगा

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ड्यूक विश्वविद्यालय ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है, जिसके तहत विश्वविद्यालय माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड कम्यूटिंग प्लेटफार्म -एजूरे का इस्तेमाल शोध और संज्ञानात्मक सेवाओं समेत कई क्षेत्रों में करेगी। विश्वविद्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस प्रयास का समर्थन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट डाउनटाउन दरहम के चेस्टरफील्ड इमारत में एक …

Read More »

अमेरिका ने गैर-आपातकालीन कर्मचारियों को हैती से निकालने को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हैती में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन के कारण देश में तैनात सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से स्वैच्छिक निकासी की मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन कीमतों में 37 से 50 फीसदी की वृद्धि के विरोध में हैती में छह जुलाई को …

Read More »

लियू शाओबो की विधवा को चीन छोड़ने की इजाजत

बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शाओबो की विधवा लियू जिया को देश छोड़ने और जर्मनी जाने की इजाजत दे दी है। मीडिया की रिपोर्ट से मंगलवार को यह जानकारी मिली। 2010 में शाओबो के नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद से ही लियू जिया घर में नजरबंद थीं। परिवारिक मित्रों ने बीबीसी …

Read More »

असांजे का मामला ब्रिटेन के साथ रिश्तों को प्रभावित कर रहा है : इक्वाडोर विदेश मंत्री

क्वीटो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इक्वाडोर के विदेश मंत्री जोस वालेंसिया ने कहा है कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के जारी मामले ने इक्वाडोर और ब्रिटेन के रिश्तों को प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे ने 2012 में लंदन के इक्वाडोर दूतावास में आश्रय की मांग की थी और तब से वह वहीं रह रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की …

Read More »

मलाला ने ब्राजील के लोगों से वोट देने का आग्रह किया

ब्रासीलिया, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा कि मतदान, परिवर्तन और देश में सुधार के लिए सबसे शक्तिशाली हथियार है। उन्होंने कहा कि ब्राजील के आगामी चुनावों में राष्ट्रपति पद के हर उम्मीदवार के लिए लड़कियों की शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। ‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, साओ पाउलो में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण …

Read More »

पाकिस्तान के 6 नेताओं पर आतंकवादी हमले का खतरा

इस्लामाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (नैक्टा) ने उन छह नेताओं के नाम का खुलासा किया है जिन्हें चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी निशाना बना सकते हैं। नैक्टा निदेशक ओबेद फारुख ने सोमवार को सीनेट की स्थाई समिति को संबोधित करते हुए कहा,”इन छह लोगों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान, अवामी नेशनल पार्टी के …

Read More »

अरब लीग ने ट्यूनीशिया में आतंकवादी हमले की निंदा की

काहिरा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अरब लीग के महासचिव अहमद अबूल घेत ने ट्यूनीशिया में आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अरब लीग के प्रवक्ता महमूद अफीफी ने सोमवार को कहा कि अरब लीग ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में ट्यूनीशिया के …

Read More »

दक्षिण कोरिया ने वार्षिक सैन्याभ्यास रद्द किया

सियोल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को कहा कि वह अगस्त में होने वाले सैन्याभ्यास को रद्द कर रहा है। दक्षिण कोरिया ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता के मद्देनजर यह कदम उठाया है। आंतरिक मंत्रालय के किम बू-क्यूम ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, “सरकार ने बदल रही सुरक्षा परिस्थितियों के अनुरूप …

Read More »

जापान : बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 122 हुई

टोक्यो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है जबकि 27 लापता हैं। दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि पांच जुलाई से शुरू हुई बारिश रुक गई है और देश में बारिश के लिए लागू की गई आपातकाल चेतावनी हटा ली गई है। पुलिस, दमकल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493