विश्व

अमेरिकी महिला के गर्भाशय से 132 पाउंड वजनी ट्यूमर निकाला

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली 38 वषीया महिला के गर्भाशय से 132 पाउंड वजनी ट्यूमर निकाला गया। इस ट्यूमर की लंबाई लगभग तीन फीट है। मरीज की इच्छानुसार उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। यह ट्यूमर नवंबर 2017 में प्रति सप्ताह लगभग 10 पाउंड की दर से बढ़ना शुरू हुआ था। 12 सर्जनों सहित …

Read More »

सुरक्षा परिषद अध्यक्ष का रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र, 4 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मई महीने की अध्यक्ष पोलैंड के राजदूत जोआना रोनेका का कहना है कि वैश्विक संस्था को रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद के लिए कुछ करना चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जोआना ने इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों का दौरा करने के बाद गुरुवार …

Read More »

मलेशिया चुनाव : विपक्षी उम्मीदवार अयोग्य घोषित

कुआलालंपुर, 4 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पीपुल्स जस्टिस पार्टी के चुआ तियान चांग की चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाई कोर्ट के इस फैसले से देश में नौ मई को होने जा रहे चुनाव में चुआ की उम्मीदवारी को झटका लगा है। चुनाव …

Read More »

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ने संरक्षणवादी नीति का विरोध किया

मनीला, 4 मई (आईएएनएस)। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों ने शुक्रवार को सभी प्रारूपों में संरक्षणवाद से बचने की जरूरत पर जोर दिया। फिलीपींस की राजधानी मनीला में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की 51वीं वार्षिक बैठक से इतर इन सभी के बीच एक खुले और नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार और निवेश प्रणाली …

Read More »

ब्रिटेन की लीबिया को 20 लाख डॉलर की आर्थिक मदद

त्रिपोली, 4 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन ने लीबिया के निजी क्षेत्र को मदद पहुंचोन और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए देश को 20 लाख डॉलर की आर्थिक मदद दी है। ब्रिटेन के दूतावास ने गुरुवार को कहा कि यह मदद ‘एक्सपर्टीज फ्रांस’ के साथ साझेदारी में माइक्रो-फाइनेंस योजना के लिए है, जो लीबिया के संतुलित विकास के लिए परियोजनाओं को …

Read More »

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार का आह्वान

कराकस, 4 मई (आईएएनएस)। वेनेजुएला की विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा है कि वे 20 मई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। विपक्षी पार्टियों ने नागरिकों से इन चुनावों से दूर रहने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) ने मतदान के दिन राष्ट्रपति …

Read More »

अमेरिका का व्यापार घाटा 15 फीसदी लुढ़का

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी व्यापार घाटा मार्च में 49 अरब डॉलर रहा है, जिसमें फरवरी के मुकाबले 15 फीसदी की गिरावट है। मार्च में देश का निर्यात 2 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 208.5 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 1.8 फीसदी गिरकर 257.5 अरब डॉलर रहा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सरकार के ये आंकड़ें विश्लेषकों के अनुमानों के करीब ही …

Read More »

ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने की बात स्वीकारी

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्वीकार किया कि उन्होंने अपने वकील माइकल कोहन को उन 130,000 डॉलर का भुगतान किया है, जो कोहन ने स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद करने के लिए दिए थे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “वकील कोहन को भुगतान किया गया था। यह मूल रूप से दो पक्षों के बीच …

Read More »

बिल कॉस्बी, रोमान पोलंस्की ऑस्कर से निष्कासित

लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। अकादमी ऑफ मॉशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को ऐलान किया कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने बिल कॉस्बी और निर्देशक रोमान पोलंस्की को ऑस्कर की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। संस्था का कहना है कि उन्होंने यह फैसला संस्था के व्यवहार को लेकर तय मानकों के तहत लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अक्टूबर की …

Read More »

चीन ने नया दूरसंचार उपग्रह प्रक्षेपित किया

बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। चीन ने दक्षिणपश्चिम शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से गुरुवार को नया दूरसंचार उपग्रह ‘एपीएसटीएआर-6सी’ प्रक्षेपित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस उपग्रह को लॉन्ग मार्च-3बी के जरिए कक्षा में भेजा गया है। यह लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 273वां मिशन है। दोनों उपग्रह और रॉकेट चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने तैयार किए हैं।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493