विश्व

नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 7 की मौत

अबुजा, 5 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो में शुक्रवार तड़के कई आत्मघाती विस्फोटों के बाद चार बम हमलावरों और तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई। बोर्नो पुलिस के प्रवक्ता एडेट ओकन के मुताबिक, बोर्नो की माइदुगुरी के पास दो गांवों में विस्फोटों के बाद सात लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आत्मघाती हमलावरों में एक महिला …

Read More »

जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश को अस्पताल से मिली छुट्टी

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश को ह्यूस्टन के मेथोडिस्ट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें यहां संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। बुश के प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “उनके डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक, अब वह ठीक हैं और घर लौटकर खुश हैं।” सीएनएन के मुताबिक, बुश …

Read More »

ट्रंप 22 मई को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिलेंगे

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 मई को व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ट्रंप की किम जोंग उन से होने जा रही मुलाकात से पहले हो रही है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकाबी सैंडर्स ने जारी बयान में कहा, “दोनों नेताओं के …

Read More »

हवाई में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

लॉस एंजेलिस, 5 मई (आईएएनएस)। हवाई में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हवाई के लेलानी एस्टेट से 16 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.32 बजे महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 19.3702 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 155.0321 पश्चिमी देशांतर में पांच किलोमीटर …

Read More »

बांग्लादेश : जनाजे पर गोलीबारी, 5 मरे

ढाका, 4 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित चटगांव में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने एक जनाजे में शामिल लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सभी लोग एक स्थानीय चेयरमैन के जनाजे में शामिल होने आए थे, जब अपराह्न 12.20 पर उन पर …

Read More »

सेक्स स्कैंडल के चलते 2018 में रद्द हुआ साहित्य का नोबेल

स्टॉकहोम, 4 मई (आईएएनएस)। स्वीडिश एकेडमी ने शुक्रवार को कहा कि सेक्स स्कैंडल के कारण 2018 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की जाएगी। एकेडमी ने कहा कि संगठन यौन व वित्तीय घोटाले में फंस गया है इसलिए इस साल साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा। एकेडमी में मौजूद 10 सदस्यों की …

Read More »

अब्बास फिर पीएलओ के अध्यक्ष चुने गए

रामल्लाह, 4 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को शीर्ष विधायी निकाय की चार दिनों तक चली बैठक के बाद शुक्रवार को फिर से फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) की कार्यकारी समिति का नेता चुन लिया गया। इस बैठक में इस्लामिक समूह हमास ने हिस्सा नहीं लिया था। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अब्बास(82) दशकों से इस पद पर काबिज हैं …

Read More »

ज्वालामुखी स्फोट के बाद हवाई में आपातकाल घोषित (लीड-1)

होनोलूलू, 4 मई (आईएएनएस)। दुनिया के एक सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किलाएवा में हवाई के सबसे बड़े द्वीप के आवासीय क्षेत्र के पास स्फोट होने से क्षेत्र के करीब 1,700 लोगों को इलाके को छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया रपट के मुताबिक, बुधवार को ज्वालामुखी स्फोट से लीलानी एस्टेट प्रभावित हुआ है और हवाई काउंटी सिविल डिफेंस …

Read More »

‘डीजलगेट’ धोखाधड़ी मामले में फॉक्सवैगन के पूर्व सीईओ पर आरोप तय

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिका सरकार ने गुरुवार को फॉक्सवैगन के पूर्व कार्यकारी मार्टिन विंटकोर्न के खिलाफ उत्सर्जन घोटाले या ‘डीजलगेट’ मामले में आरोप-पत्र दाखिल किए हैं। इस मामले के 2015 में सामने आने के बाद विंटरकोर्न ने पद से इस्तीफा दे दिया था। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, “मिशिगन की एक संघीय अदालत में अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार …

Read More »

भारत में प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों पर चीन ने दुख जताया

बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से भारत में 100 से अधिक लोगों की मौत पर चीन ने शुक्रवार का गहरा दुख प्रकट किया। बीजिंग, 4 मई (आईएएनएस)। धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से भारत में 100 से अधिक लोगों की मौत पर चीन ने शुक्रवार का गहरा दुख प्रकट किया। विदेश मंत्रालय …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493