विश्व

इंस्ताबुल में तुर्की, अमेरिका ने संबंधों पर चर्चा की

इंस्ताबुल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति के सुरक्षा व विदेश नीति सलाहकार इब्राहिम कालिन ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर से यहां मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दैनिक हुर्रियत ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयास व तुर्की व अमेरिका के …

Read More »

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 यात्रियों की मौत

मॉस्को, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में एक यात्री विमान रविवार को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो …

Read More »

मोदी, एडुआर्ड ने सामरिक भागीदारी मजबूत करने पर चर्चा की

दुबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्व सरकार शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांस के अपने समकक्ष एडवर्ड फिलिप से मुलाकात की और द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “दोनों नेताओं के बीच अपनी सामरिक भागीदारी को मजबूत करने को लेकर …

Read More »

अमेरिका में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 3 मरे

लॉस एंजिल्स, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैंड कैन्योन में एक पर्यटक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। गैंड्र कैन्योन अमेरिका के सबसे लोकप्रिय पार्को में से एक है। एबीसी15 समाचार चैनल के मुताबिक, हुआलापई नेशन पुलिस प्रमुख फ्रांसिस बड्रले ने कहा कि पैपिलिऑन एयरवेज का हेलीकॉप्टर एक पॉयलट सहित छह यात्रियों को ले जा रहा था, …

Read More »

मशहूर पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर का निधन (लीड-1)

लाहौर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता व वकील असमा जहांगीर का यहां रविवार को निधन हो गया। वह 66 साल की थीं। जियो टीवी के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष को दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असमा के निधन पर राष्ट्रपति ममनून …

Read More »

पाकिस्तान में 20 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को बलूचिस्तान प्रांत में छापेमारी के दौरान 20 आतंकियों को गिरफ्तार किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि बुलेदा, गिश कौर, ट्राथा और पिशीन क्षेत्रों में खुफिया विभाग की जानकारी के आधार पर …

Read More »

इंडोनेशिया : चर्च में प्रार्थना के दौरान तलवार से हमला

जकार्ता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के योग्याकार्ता प्रांत में एक चर्च में रविवार को सभा के दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी ने तलवार से हमला कर दिया। पुलिस द्वारा उसे गोली मारने से पहले वह चार लोगों को घायल कर चुका था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह घटना स्लेमन जिले में सैंट लिडविना …

Read More »

यूएई में मंदिर शिलान्यास के साक्षी बने मोदी

दुबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के साक्षी बने। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक, मोदी अबू धाबी-दुबई राजमार्ग पर बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर शिलान्यास …

Read More »

बीजिंग : मॉल में चाकू से हमले का संदिग्ध गिरफ्तार

बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बीजिंग के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमला शिदान के जॉय सिटी में अपरान्ह एक बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि इस हमले में घायल हुए लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की फिलहाल जानकारी नहीं है।

Read More »

मोदी ने यूएई में युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

अबू धाबी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में युद्ध स्मारक वाहत अल करामा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। अबू धाबी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में युद्ध स्मारक …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493