काबुल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में रविवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं।”
Read More »विश्व
बाली ज्वालामुखी से निकली राख से उड़ानें प्रभावित नहीं
जकार्ता, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में स्थित माउंट अगुंग ज्वालामुखी से पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से निकल रही राख और धुएं की मात्रा में कमी आई है और विशेषज्ञों ने रविवार को हवाई परिवहन से संबंधित संभावित घटनाओं को नकार दिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हालांकि द्वीप को ज्वालामुखी से संभावित बड़े विस्फोट …
Read More »विशाल बाइबिल 1300 सालों बाद इंग्लैंड पहुंची
लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। आधा मीटर मोटी व 500 जानवरों के चमड़े से बनी हुई बाइबिल फिर से इंग्लैंड पहुंची है। इस बाइबिल को 1300 साल पहले यहां बनाया गया था। यह जानकारी ब्रिटिश लाइब्रेरी ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाइबिल को कोडेक्स अमियाटिनस के नाम से जानते हैं। इसे उत्तरी इंग्लैंड के भिक्षुओं …
Read More »राष्ट्रीय स्मारकों के आकार को घटाने के खिलाफ प्रदर्शन
लॉस एंजलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत यूटा में दो राष्ट्रीय स्मारकों को छोटा करने की संघीय सरकार की प्रस्तावित योजना के विरोध में लगभग पांच हजार प्रदर्शनकारी प्रांत की सरकार के कार्यालय भवन (यूटा स्टेट कैपिटल) के सामने शनिवार को इकट्ठा हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी खबर है कि इस योजना की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति …
Read More »दक्षिण कोरिया में नौका पलटी, 13 की मौत (लीड-1)
सियोल, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के तटीय शहर इंचियोन में रविवार को मछली पकड़ने की एक नौका पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 9.77 टन वजनी मछली पकड़ने की चार्टर नौका की यिओंगहेंग द्वीप में 336 टन वजनी टैंकर से सुबह 6.12 बजे टक्कर हो गई। नौका …
Read More »चीन ने भूमि अन्वेषण उपग्रह का प्रक्षेपण किया
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को एक भूमि अन्वेषण उपग्रह प्रक्षेपित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उपग्रह को गोबी रेगिस्तान के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर 12.11 बजे प्रक्षेपित किया गया। उपग्रह को मुख्य रूप से भूमि संसाधनों के सुदूर संवेदन अन्वेषण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। लांग मार्च-2डी रॉकेट उपग्रह को अंतरिक्ष में ले गया। …
Read More »दक्षिण कोरिया में नौका पलटने से 7 की मौत
सियोल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के तटीय शहर इंचियोन में रविवार को मछली पकड़ने की एक नौका पलटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लापता हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यिओंगहेंग द्वीप में सुबह लगभग 10 बजे नौका की 300 टन से अधिक वजनी टैंकर से टक्कर हो गई। नौका का वजन नौ टन …
Read More »उत्तर कोरिया के साथ युद्ध की संभावना प्रतिदिन बढ़ रही : अमेरिका
वाशिंगटन, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) एच.आर.मैक्मास्टरका कहना है कि उत्तर कोरिया, अमेरिका के लिए खतरा बना हुआ है और उसके साथ युद्ध की संभावना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मैक्मास्टर ने शनिवार को सिमि वैली में रीगन नेशनल डिफेंस फोरम में दर्शकों को बताया, “मुझे लगता है कि यह दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिसका मतलब …
Read More »मिस्र, अमेरिका का सैन्य क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर
काहिरा, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने शनिवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस से काहिरा में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक सहयोग और आतंकवाद रोधी संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बासम राडी के हवाले से बताया, “सीसी ने मिस्र, …
Read More »तुर्की के राष्ट्रपति का 7-8 दिसंबर को ग्रीस दौरा
एथेंस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन 7-8 दिसंबर को ग्रीस दौरे पर होंगे। वह ग्रीस के राष्ट्रपति परोकोपिस पावलोपोलोस के निमंत्रण के बाद 65 वर्षो में ग्रीस की यात्रा करने वाले तुर्की के पहले राष्ट्रपति होंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को बताया, एर्दोगन ग्रीस के राष्ट्रपति पावलोपोलोस और ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सीस सिप्रस से मुलाकात …
Read More »
dharmpath.com dharmpath