विश्व

फेसबुक ने वीआर हेडसेट ‘ओकुलस गो’ लॉन्च किया

सैन फ्रांसिस्को, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक नए वर्चुअल रियलटी हेडसेट ‘ओकुलस गो’ वीआर हेडसेट को 199 डॉलर की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है। ओकुलस वीआर ने बुधवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा,”ओकुलस गो हमारा पहला स्टैंडअलोन उत्पाद है, जो वीआर में जाने का सबसे आसान तरीका है। …

Read More »

श्रीलंका में रेल हड़ताल से हजारों यात्री फंसे

कोलंबो, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह कर रहे श्रीलंका रेल यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जिसके कारण गुरुवार को हजारों यात्री फंस गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह अप्रत्याशित हड़ताल बुधवार शाम को शुरू की गई, जब सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसके कारण पूरे देश की ट्रेनों …

Read More »

सीपीईसी को भारत के नजरिये से न देखे अमेरिका : पाकिस्तान

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृह मंत्री अहसान इकबाल ने अमेरिका से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को भारत के नजरिये से नहीं, बल्कि इसे दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता लाने की आर्थिक योजना के तौर पर देखने का आग्रह किया है। डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, इकबाल ने बुधवार को अमेरिका से पाकिस्तान को दूसरे देश के …

Read More »

शरीफ के बेटों को 30 दिन में अदालत में पेश होने का निर्देश

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों को अदालत में उपस्थित होने के लिए 30 दिन का समय दिया है। अगर वह इस अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें अपराधी घोषित कर दिया जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन …

Read More »

स्पेसएक्स ने 3 बार इस्तेमाल रॉकेट से किया उपग्रह प्रक्षेपण

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की अंतरिक्ष संबंधी उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने एक वाणिज्यक संचार उपग्रह का प्रक्षेपण आंशिक रूप से तीन बार उपयोग में आ चुके रॉकेट से किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च काम्प्लेक्स 39ए से बुधवार को इकोस्टार 105/सीईएस-11 उपग्रह को फॉल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपण …

Read More »

वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन से 37 मरे

हनोई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में पिछले चार दिनों से भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 37 लोग मारे गए और 40 अन्य लोग लापता हैं, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बाढ़ और भूस्खलन से 21 लोग घायल हो गए हैं, 16,700 से अधिक घरों में पानी घुस गया है, 39,300 हेक्टेयर से …

Read More »

लास वेगास जनसंहार कांड में बची छात्रा ने किया मुकदमा

लास वेगास, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लास वेगास जनसंहार कांड में घायल हुई कैलिफोर्निया की एक छात्रा ने होटल, कंसर्ट के प्रमोटर और हथियार निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। छात्रा का दावा है कि बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी के लिए ये सब भी जिम्मेदार हैं, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में …

Read More »

अमेरिकी विदेश मंत्री ने वीजा संकट पर तुर्की से वार्ता की

अंकारा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और तुर्की के विदेश मंत्री मेव्लुत कावासोग्लू ने टेलीफोन पर ‘पारस्परिक वीजा निलंबन मुद्दे’ पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘एनादोलू’ के हवाले से बताया, पिछले रविवार वीजा संकट सामने आने के बाद दोनों शीर्ष राजनयिकों के बीच पहली बार बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। रिपोर्ट ने तुर्की …

Read More »

इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानतीवारंट जारी

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ‘डॉन’ न्यूज के मुताबिक, …

Read More »

लीबियाई तट से 74 अवैध प्रवासियों को बचाया गया

त्रिपोली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीबिया के तटरक्षकों ने देश के पश्चिमी तट से क्षतिग्रस्त रबड़ की नाव से 74 अवैध प्रवासियों को बचाया है। इनमें महिलाओं और बच्चे भी हैं। यूरोपीय संघ की अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सीय समिति के आमिर जमाल अल-बिश्ती ने बुधवार को बताया कि लीबिया के तटरक्षकों और पश्चिमी बंदरगाहों की सुरक्षा करने वाले एक गश्ती दल ने 22 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493