विश्व

चीन में भीषण सड़क दुर्घटना, 11 मरे

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेबेई प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से टक्कर होने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बस में कुल 19 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, झांगजियाकु शहर में शुक्रवार शाम घटी इस घटना में आठ लोगों की …

Read More »

अमेरिकी हमले में 16 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमले में 16 अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गई। एक बयान में ‘गलती से’ अफगान बलों पर हुए हमले के लिए संवेदना जताई गई है। ‘खामा प्रेस’ के अनुसार, एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने …

Read More »

‘अमेरिका ने परमाणु करार का उल्लंघन किया, तो ईरान प्रतिक्रिया देगा’

वियना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका अगर भविष्य में परमाणु करार का पालन नहीं करता, तो ईरान प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई करेगा, जो इसका अधिकार है। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने वियना में विश्व के प्रमुख देशों के नेताओं से हुई मुलाकात के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2015 के ईरान …

Read More »

यूएन प्रमुख ने जेरूसलम हिंसा पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने जेरूसलम में हिंसा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, जहां जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में तीन फिलीस्तिीनियों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। पूर्वी जेरूसलम में टेंपल माउंट जाने पर लगे प्रतिबंध और कड़े सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन सहित …

Read More »

अमेरिकी फुटबालर सिम्पसन 1 अक्टूबर को हो सकते हैं रिहा

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अपहरण और लूट के अपराध में नौ साल से जेल की सजा काट रहे अमेरिका के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ओ. जी. सिम्पसन को पेरोल मिल गई है और उन्हें अक्टूबर में रिहा किया जा सकता है। नेवादा में चार सदस्यीय पेरोल बोर्ड ने अमेरिका के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ‘नेशनल फुटबाल लीग’ (एनएफएल) में खेल चुके …

Read More »

कतर पर से प्रतिबंध हटाएं अरब देश : टिलरसन

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने चार अरब देशों से कतर के खिलाफ लगा प्रतिबंध हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कतर आतंकवाद के खिलाफ ‘सकारात्मक प्रगति कर रहा है।’ टिलरसन ने अमेरिका दौरे पर पहुंचे ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला से यहां मुलाकात से पहले संवाददाताओं से कहा …

Read More »

डायना की निजी वस्तुओं की प्रदर्शनी शनिवार से

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राजकुमारी डायना के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा उपयोग की गई निजी वस्तुओं की प्रदर्शनी बकिंघम पैलेस में शनिवार से आम लोगों को देखने के लिए लगाई जाएगी, जो एक अक्टूबर तक चलेगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमारी डायना द्वारा उपयोग की गईं अनोखी निजी वस्तुओं से संबंधित प्रदर्शनी आम लोगों के लिए शनिवार को …

Read More »

‘सुषमा ने सीमा पर झूठ बोला, भारत को हराना आसान’

बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के एक दैनिक अखबार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में झूठ बोला कि सभी देश भारत का सीमा विवाद पर समर्थन कर रहे हैं। अखबार ने भारत को युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी और कहा कि यदि उसने अपने जवानों को नहीं हटाया तो उसे …

Read More »

ग्रीस-तुर्की में भूकंप, 2 पर्यटकों की मौत (लीड 1)

एथेंस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस और तुर्की के कई हिस्सों में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते ग्रीस के कोस द्वीप पर स्वीडन के एक पर्यटक और एक तुर्की यात्री की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भूकंप में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात लगभग 1.30 बजे भूकंप …

Read More »

पाकिस्तान : सर्वोच्च न्यायालय ने पनामा जेआईटी रपट पर फैसला सुरक्षित रखा

इस्लामाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सर्वोच्च अदालत ने बीते सप्ताह सौंपी गई संयुक्त जांच दल की रपट पर सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद शुक्रवार को पनामा दस्तावेज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक, अदालत का यह आदेश संयुक्त जांच दल (जेआईटी) द्वारा सौंपी गई अंतिम रपट की समीक्षा के बाद …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493