विश्व

कतर पर लगे प्रतिबंधों को हटाएं : एर्दोगान

इस्तांबुल, 10 जून (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगान ने शुक्रवार को अरब देशों द्वारा कतर पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “मैं खाड़ी देशों के नेताओं और नागरिकों से आह्वान करता हूं कि इस लड़ाई में किसी की भी जीत नहीं होगी।” उन्होंने सऊदी अरब से कतर पर लगाए गए …

Read More »

कतर के खिलाफ अवरोध कम करें अरब देश : अमेरिका

वाशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शुक्रवार को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और मिस्र से कतर के खिलाफ अवरोध कम करने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अवरोध के कारण क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में रुकावट आ रही है। टिलरसन ने साथ …

Read More »

अफगानिस्तान की मस्जिद में गोलीबारी, 3 मरे

काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत की मस्जिद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यह गोलीबारी गारदेज शहर की मस्जिद में रात लगभग 8.45 बजे हुई।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले …

Read More »

ट्रंप अमेरिका की नई क्यूबा नीति जल्द पेश करेंगे

वाशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह मियामी में अपने संबोधन के दौरान क्यूबा को लेकर अमेरिका की नई नीति का ऐलान कर सकते हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की क्यूबा नीति को जल्द वापस ले सकते हैं। अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि ट्रंप मानवाधिकारों के उल्लंघन मामले …

Read More »

थेरेसा मे डीयूपी के समर्थन से सरकार का गठन करेंगी (लीड-1)

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को कहा कि वह डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के सहयोग से सरकार का गठन करेंगी। बीबीसी के मुताबिक, थेरेसा ने शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में महारानी से मुलाकात करने के बाद कहा कि सिर्फ उनकी ही पार्टी सरकार बनाने के लिए वैध है क्योंकि उनके पास …

Read More »

अफगानिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित

काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह कहा गया। काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक …

Read More »

ईयू का ब्रेक्सिट वार्ता को आगे बढ़ाने पर जोर

ब्रसेल्स, 10 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने शुक्रवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की दोबारा नियुक्ति पर बधाई देते हुए ब्रेक्सिट वार्ता पर जोर दिया। टस्क ने कहा, “हमारी साझा जिम्मेदारी यह है कि हम यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने पर जल्द चर्चा करें।” यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने शुक्रवार …

Read More »

ट्रंप ने कतर पर आतंकवाद के वित्तपोषण का आरोप लगाया

वाशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कतर पर आतंकवाद का वित्तपोषण करने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि अब समय आ गया है कि कतर को आतंकवाद का वित्तपोषण करना बंद करना होगा। ट्रंप ने अन्य सभी …

Read More »

चीन, कजाकिस्तान के बीच 8 अरब डॉलर के समझौते

अस्ताना, 10 जून (आईएएनएस)। चीन और कजाकिस्तान के उद्यमों और वित्तीय संस्थानों के बीच 24 समझौते हुए हैं जो आठ अरब डॉलर के हैं। ये समझौते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कजाकिस्तान यात्रा के दौरान हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा, खनन, रासायनिक उद्योग, मैकेनिकल विनिर्माण, कृषि और बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में सहयोग पर …

Read More »

अमेरिकी शेयर बाजार में रही मजबूती

न्यूयॉर्क, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती रही। एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमे की गवाही और ब्रिटेन के आम चुनाव के बीच बाजार में मजबूती रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 98.22 अंकों यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 21,280.75 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 10.20 अंकों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493