डिजिटल पेमेंट से देश में बढ़ी है वित्तीय धोखाधड़ी: अजीत डोभाल

नई दिल्ली- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश में तेजी समय हो रही ऑनलाइन पेमेंट के कारण वित्तीय धोखाधड़ी के केस में बढ़ोतरी हुई है. डोभाल ने आगे कहा कि इसपर पूरी तरह से निर्भरता से आने वाले समय में वित्तीय धोखाधड़ी के केस में बढ़ोतरी होगी.

अजीत डोभाल ने कहा कि कोरोना संकट में वित्तीय धोखाधड़ी के केस बढ़े हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोग इस दौरान डिजिटल पेमेंट का उपयोग ज्यादा किए. डोभाल ने आगे कहा कि इस निभज़्रता से आने वाले वक्त में धोखाधड़ी के और अधिक केस आ सकते हैं.

केरल पुलिस और सोसाइटी ऑफ द पुलिसिंग ऑफ साइबरस्पेस और सूचना सुरक्षा अनुसंधान संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि कैश हैंडलिंग कम होने के कारण डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म पर अधिक निर्भरता बढ़ी है. इसके अलावा सोशल मीडिया पल लोग ज्यादा सक्रिय हैं, जिसके कारण वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में बढ़ोतरी हुई है.

अजीत डोभाल ने कहा कि देश में साइबर अपराधों में 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार 2019-2020 में वाणिज्यिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने धोखाधड़ी के 84 हजार से अधिक केस सामने आए हैं. आरबीआई ने अपने जवाब में बताया कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान धोखाधड़ी के कुल 84,545 मामलों के बारे में बताया और इसमें शामिल राशि 1,85,772.42 करोड़ रुपये है.

वहीं अजीत डोभाल के इस बयान पर कांंग्रेस ने निशाना साधा है. कांंग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि पहले इनके बॉस ने कहा कैशलेस, फिर कहा कम नकद और अब ये कह रहे हैं डिजिटल पेमेंट से धोखाधड़ी बढ़ रहा है, दरअसल 2016 में हुए नोटबंदी देश का सबसे बड़ा फ्रॉड था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493