नई दिल्ली-Bournvita को लेकर उन पैरेंट्स का ध्यान बढ़ गया है, जो इसे बच्चों की रोज की डाइट में शामिल करते हैं. FSSAI की कार्रवाई के बाद Bournvita बनाने वाली कंपनी Mondelez India Foods ने अपने कुछ हेल्थ से जुड़े दावे हटा दिए हैं. कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर इन दावों से जुड़े कुछ विज्ञापन भी हटा दिए हैं. यह मामला खाने-पीने की चीजों पर किए जाने वाले हेल्थ क्लेम और उनकी सही जानकारी से जुड़ा है.
FSSAI इन दिनों फूड कंपनियों की पैकेजिंग, विज्ञापनों और हेल्थ क्लेम की जांच कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटर ने 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. इनमें गलत मार्केटिंग, लोगों को गुमराह करने वाले दावे और लेबलिंग नियमों से जुड़े मामले शामिल हैं. इन नोटिस में PepsiCo India, Coca-Cola, Abbott India, Red Bull, Danone India, Monster Energy India, Ferrero India और Kenvue जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं. नोटिस के बाद कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की पैकिंग और उस पर दी गई जानकारी में बदलाव किए हैं.
Bournvita पहले भी हेल्थ से जुड़े दावों को लेकर चर्चा में रह चुका है. साल 2023 में इसके शुगर लेवल और बच्चों के लिए किए जाने वाले हेल्थ क्लेम को लेकर सवाल उठे थे. अब FSSAI की कार्रवाई के बाद कंपनी ने कुछ हेल्थ और न्यूट्रिएंट कंपेरिजन दावे वापस ले लिए हैं. वहीं, मई 2025 में FSSAI ने कंपनियों को पैकेजिंग और विज्ञापनों में ‘100%’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी सावधान किया था. ऐसे शब्द ग्राहकों को किसी प्रोडक्ट के पूरी तरह प्योर या दूसरे प्रोडक्ट से बेहतर होने का गलत संकेत दे सकते हैं.
FSSAI की कार्रवाई का असर दूसरी कंपनियों पर भी देखने को मिला है. Amway India ने ‘100% Pure Coconut Oil’ से जुड़ी ब्रांडिंग और विज्ञापन हटाए हैं. कंपनी ने अपने XS प्रोडक्ट से ‘Energy Drink’ लेबल भी हटा दिया है. वहीं, Kerala की Juza Food ने बेबी फूड पर इम्युनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने जैसे दावों को वापस लेने की मंजूरी दी है. इसके साथ ही कैल्शियम से जुड़े कुछ दावों को भी हटाया जा रहा है.
ई-कॉमर्स कंपनियों को 12 और फूड सर्विस ऑपरेटरों को 30 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं. इसका मकसद यह देखना है कि ग्राहकों को खाने-पीने की चीजों के बारे में सही जानकारी मिले. कंपनियां ऐसे हेल्थ क्लेम न करें, जो लोगों को गलत जानकारी दे सकते हैं.
dharmpath.com dharmpath