khajrana ganesh mandir – इंदौर के गणेश मंदिरों में तिल चतुर्थी मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। ख्यात खजराना गणेश मंदिर पर तीन दिनी पारंपरिक तिल चतुर्थी मेले की शुरुआत होगी। इस खास अवसर के लिए सोमवार रात भगवान गणेश को परिवार सहित स्वर्ण मुकुट ,स्वर्ण चंद्रिका, स्वर्ण छत्र, स्वर्ण तिलक सहित दो करोड़ रुपये कीमत के विभिन्न स्वर्ण आभूषण पहनाए गए। इसके साथ ही मालवी पगड़ी भी पहनाई गई और सवा लाख तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग भी लगा। इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते ही अप्रवासी भारतीयों के दर्शन-पूजन की विशेष व्यवस्था बरकरार रहेगी।
dharmpath.com dharmpath