Kia की नई इलेक्ट्रिक वैन PV7 ने मचाई धूम

Kia PV7: इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब कंपनियां ऐसे वाहनों पर भी दांव बढ़ा रही हैं, जिनका इस्तेमाल एक साथ परिवार और कारोबार दोनों जरूरतों के लिए किया जा सके। इसी कड़ी में किआ (Kia) ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक वैन PV7 पेश की है। कंपनी इसे पैसेंजर (Passenger) और कार्गो (Cargo) दोनों वर्जन में लेकर आ रही है। सबसे खास बात इसकी सीटिंग और रेंज है।

दक्षिण कोरिया में इसका 11-सीटर वर्जन मिलेगा, जबकि ज्यादातर दूसरे बाजारों में यह 9 सीट तक की क्षमता के साथ आएगी। Kia PV7 को 2027 की दूसरी छमाही में दक्षिण कोरिया और यूरोप में लॉन्च करने की तैयारी है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493