Manipur Riots: मणिपुर में हाल में भड़की हिंसा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया. पिछले तीन दिनों से अमित शाह मणिपुर के दौरे पर हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति मेरी और भारत सरकार की तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा, ‘मैंने दोनों तरफ से लोगों से बीत की है. 3 दिनों मे स्थायी कैंपों का दौरा किया. तीन दिनों के दौरे पर मैंने् सभी जगह जाकर लोगों से बातचीत की. महिला संगठन कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की.
dharmpath.com dharmpath