MP:कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल – मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम ही जताई है। मंगलवार को खजुराहो, सीधी और श्योपुर सबसे गर्म जिले रहे थे। वहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर नजर आए।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। रायसेन, उमरिया, भोपाल, खंडवा, मुरैना, मंडला, रतलाम और दमोह में भी गर्मी का असर कम नहीं रहा था। वहां अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बढ़ती गर्मी के चलते बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है और लोग राहत पाने के लिए शीतल पेयों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में दिन के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इसलिए जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481