ग्वालियर-ग्वालियर में सामने आए मध्य प्रदेश के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड मामले में राज्य साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम के इस ठगी मामले का बीजेपी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस ने छानबीन के बाद शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 50 लाख रुपए आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
राज्य साइबर पुलिस के अनुसार पीड़ित ग्वालियर निवासी 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय हैं। उन्हें दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन कर दोस्ती की और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। करीब 218 दिनों तक भरोसे में लेने के बाद उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए जमा करा लिए गए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस निकालनी चाही तो उनसे और पैसे मांगे गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
dharmpath.com dharmpath