मंडला-आदिवासी बहुल मंडला जिले के बीजाडांडी क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। उनकी भी जान नहीं बच सकी। सलैया गांव की रहने वाली रुक्मणी नरेती को समय पर 108 जननी एंबुलेंस नहीं मिलने और गांव से अस्पताल तक खराब सड़क के कारण हुई देरी का सामना करना पड़ा। परिजनों ने इन परिस्थितियों को तीनों मौतों की वजह बताया है।
रुक्मणी के पति प्रीतम नरेती के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। उन्होंने तत्काल 108 जननी एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार ने निजी वाहन की व्यवस्था की और रुक्मणी को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुआ।
परिजनों के अनुसार, सलैया गांव तक पहुंचने वाला रास्ता खराब होने के कारण निजी वाहन को धीमी गति से चलना पड़ा था। करीब 5:10 बजे रुक्मणी को बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सा टीम ने जांच के बाद शाम 5:25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath