सिंगरौली- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सरकारी दावों की पोल खोलने वाली एक शर्मन तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में विकास की वास्तविक स्थिति क्या है। यहां सड़क न होने के कारण एक प्रसूता को खाट पर लिटाकर कई किलोमीटर तक पैदल अस्पताल ले जाया गया। उसने दो जुड़वां बच्ची को जन्म दिया जिसमें एक को बचाया नहीं जा सका।
धानी ग्राम के निवासी बृहस्पति कोल की पत्नी गल्लू देवी ने तमाम जटिलताओं के बीच शुक्रवार शाम 5 बजे जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटों बाद ही एक बच्ची की मौत हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्रसूता की भी हालत बिगड़ती जा रही थी। शनिवार सुबह स्थानीय समाजसेवी कुलदीप पाठक को घटना की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला की स्थिति को देखते हुए उन्होंने परिजनों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
dharmpath.com dharmpath