Oscar 2026:नॉर्वे की फिल्म ने मारी बाजी

कान्स फिल्म फेस्टिवल-98वें ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की ओर से नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ को आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था और यह बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में शामिल रही, लेकिन फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई. इस कैटेगरी में अब नॉर्वे की फिल्म ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है.

एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के जीत की घोषणा करते हुए लिखा, “नॉर्वे ने दुनिया के मंच पर अपनी जगह बनाई. फिल्म ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ को इस साल बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर मिलने पर बधाई.”

‘होमबाउंड’ इस साल आधिकारिक तौर पर ऑस्कर में एंट्री नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद यह भारत के लिए गौरव का क्षण रहा, क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस कैटेगरी का पुरस्कार प्रेजेंट किया. प्रियंका ने जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर आकर ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ की टीम को ऑस्कर सौंपा.

ऑस्कर जीतने से पहले यह फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहना बटोर चुकी थी. वहीं, नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (2025) में जबरदस्त सराहना मिली. प्रतिष्ठित ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में प्रीमियर के दौरान फिल्म को 9 मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला. यह फिल्म 2025 में कान्स में चुनी गई एकमात्र भारतीय फीचर फिल्म थी.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481