मप्र:कांग्रेस की चुनावी तैयारी…अपनी और पार्टी की विश्वसनीयता बना कर रखो-बोले बावरिया

भोपाल– प्रदेश कांग्रेस की चुनावी तैयारी का आगाज वन्दे मातरम् गान के साथ  प्रदेश कार्यालय सभागार में हुआ .राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज अभियान की शुरुआत की गयी.इसके अंतर्गत पार्टी अपने योग्य प्रवक्ता,वक्ता,मीडिया पैनलिस्ट ,सोशल मीडिया एक्टिविस्ट,ग्राफिक आर्टिस्ट एवं लेखकों की खोज की जायेगी.

प्रदेश से एकत्र हुए युवा

27751581_1772889663020149_8537381398440433333_nवर्षों बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला कि एकत्र की हुयी भीड़ नहीं आई थी .खचाखच भरे सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता एकत्रित थे.संगठन द्वारा दिए आवेदन फ़ार्म को भरते हुए वे एक दूसरे की मदद कर रहे थे.युवाओं की संख्या ज्यादा थी.

 

 

भाजपा पर तीखे हमले किये दीपक बावरिया ने

प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रतिभागीओं से कहा अपनी एवं अपनी पार्टी की विश्वसनीयता बना कर रखना.भाजपा ,उनके प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमंत्री ने जुमलों से अपनी विश्वसनीयता खो दी हैं.उन्होंने कहा भाजपा ने पावर पर अतिक्रमण किया न की जीता है.

अब चुनावी समर के समय देखना है 14 वर्षों से सोई हुई कांग्रेस के यह प्रयोग उसे लाभ में लाते हैं या घातक होते हैं.

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493