तेहरान-अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर अपने सैन्य हमले तेज कर दिए हैं. बुधवार को उसने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को रातभर निशाना बनाया है. अमेरिका की इस कार्रवाई में ईरान के आम लोग भी निशाना बने हैं. बीती रात हुए हमले में 18 नागरिकों की मौत और 108 अन्य के घायल होने की ईरान सरकार ने पुष्टि की है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रेजा जफरगांधी ने ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की है. एक अलग स्टेटमेंट में भी ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है.
ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, ईरान का विदेश मंत्री अमेरिका द्वारा उनके देश पर किए गए इन हमलों की तीखी निंदा करता है. देश के खिलाफ उसका यह आक्रामक रवैया यह दर्शाता है कि ईरान अपनी आजादी, राष्ट्रीय स्वायतता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए निर्णायक तौर पर मजबूती से खड़ा है.
dharmpath.com dharmpath