इंदौर के MY हॉस्पिटल का सर्वर डाउन

इंदौर-मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय हॉस्पिटल) की ओपीडी में गुरुवार को सर्वर खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद कंप्यूटर से ओपीडी पर्चियां बनना बंद हो गई थी। करीब दोपहर 2 बजे तक व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी थी। जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही थी।

एमवाय हॉस्पिटल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार को भी हजारों मरीज आए थे। सर्वर बंद होने के बाद पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को अलग-अलग काउंटरों पर जाना पड़ा था। इस दौरान कई मरीज और उनके परिजन काफी देर तक परेशान होते रहे थे।

अस्पताल में ओपीडी पर्चियां बनाने के लिए ई सेहत और एचआईएमएस नाम के दो सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। तकनीकी खराबी के चलते ई सेहत पूरी तरह काम करना बंद कर गया था। वहीं, एचआईएमएस के जरिए केवल स्किन, साइकेट्रिक और मेडिसिन विभाग की पर्चियां ही बनाई जा सकी थी। ईएनटी, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, नेत्र रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पर्चियां नहीं बन पाई थी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493