मुंबई-टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को कंपनी के बोर्ड ने पांच साल का नया कार्यकाल देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चेयरमैन बने रहेंगे और उनका नया कार्यकाल 2032 तक चलेगा। इसी बैठक में टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का फैसला भी किया गया है।
हालांकि, चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति अभी पूरी तरह अंतिम नहीं हुई है। प्रस्ताव को टाटा संस की सालाना आम बैठक में मंजूरी मिलना बाकी है। कंपनी में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ट्रस्ट के बोर्ड सदस्य नोएल टाटा ने इस फैसले का विरोध किया है। जबकि, वेणु श्रीनिवासन ने चंद्रशेखरन के दोबारा चेयरमैन बनने का समर्थन किया है।
चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होना था। इससे पहले 12 अगस्त 2026 को उन्होंने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनके अगले पांच साल के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा गया था लेकिन एक सदस्य के समर्थन नहीं करने के कारण इस पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी।
चंद्रशेखरन ने अपने 12 अगस्त के संदेश में कहा था कि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से उनके कार्यकाल को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की थी। यह प्रस्ताव टाटा संस की नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमेटी और बोर्ड के समक्ष भी रखा गया था। उनके मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी लेकिन एक सदस्य के समर्थन के अभाव में इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
dharmpath.com dharmpath