छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी,”स्टूडेंट्स के भविष्य को सिस्टम चैलेंज कर रहा”

इंदौर-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट्स से संवाद कर रहे हैं। राहुल इंदौर में पहला और देश में 5वां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। वे ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर बात कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है। सिस्टम स्टूडेंट्स नहीं बल्कि अंधभक्त बनाना चाहता है।इस दौरान नर्सिंग की एक स्टूडेंट ने राहुल से कहा कि एमपी में हजारों नर्सिंग स्टूडेंट पर असर पड़ रहा है। सरकार को कोई मतलब नहीं है, वे हमारी बात सुनने नहीं आए। मैं उम्मीद से आई कि आप मेरी बात सुने। मैं मिडिल क्लास से हूं। फीस को लेकर पापा से कहा कि तो वे बोले कि इतनी ज्यादा फीस नहीं भर पाउंगा। इसके बाद मैंने काल सेंटर में नौकरी करके पैसे जोड़े। लेकिन विगत 6 वर्षों से मुझे डिग्री नहीं मिल पाई है।

राहुल के कार्यक्रम में एक MBBS छात्र ने मध्य प्रदेश में भर्तियों से जुड़ी समस्या बताते हुए कहा, ‘पिछले 8 सालों से जितनी भी भर्तियां होती हैं, सब पर 13% होल्ड कर दिया जाता है। प्रीलिम्स हो जाती है, मेंस परीक्षा हो जाती है, इंटरव्यू भी हो जाता है, लेकिन सिलेक्शन के लिए 13% रोक देते हैं।’ छात्र ने कहा, ‘मेरे जैसे युवा कम से कम 4 लाख हैं और डायरेक्ट 87 हजार बच्चे होल्ड हैं। MBBS, व्यापम और जितनी भी परीक्षाएं होती हैं, सब पर 13% रोक लग जाती है। कोर्ट का बहाना देकर सरकार हर बार रोकती है। कोर्ट ने कई बार कमेंट किया कि आप अपना रिजल्ट क्यों नहीं देते? अपना ही कानून क्यों लागू नहीं करते।’

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493