टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी, महिला हमलावर समेत 2 की मौत, एक घायल

न्यूयॉर्क-सिटी में सोमवार यानी एक सितंबर को टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच एक महिला हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य शख्स घायल हो गया. बाद में पुलिस की गोली से हमलावर भी मारी गई. अधिकारियों ने महिला का हथियार बरामद कर लिया गया है. ये बड़े किचेन नाइफ हैं.

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अज्ञात महिला ने मैनहट्टन के व्यस्त इलाके में वेस्ट 42वीं स्ट्रीट और सेवंथ एवेन्यू के चौराहे पर शाम 4:30 बजे से ठीक पहले एक महिला और एक पुरुष पर चाकू से हमला किया था. इसके बाद हमलावर उत्तर की ओर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सब-स्टेशन की तरफ भागी, जहां पुलिस ने उसे रोका और बाद में पुलिस की गोलियों से वह मारी गई.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493