दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा

कोलकाता-देश के संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कानूनों की रक्षा की मांग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी।

पार्टी ने इसके तहत एक दिसंबर को कोलकाता में लोकभवन (राजभवन) अभियान और तीन दिसंबर को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के लोगों को साथ लेकर सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या अभियान की घोषणा की है।

भाकपा के प्रदेश सचिव स्वपन बनर्जी ने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों जैसी आम लोगों की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी हो रही है।

कॉरपोरेट हितों, सांप्रदायिक विभाजन और भेदभावपूर्ण नीतियों के जरिए देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भाजपा शासन में देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।

बनर्जी ने चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इन मुद्दों को लेकर ही राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493