सुनसरी-नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ विवाद गुरुवार (30 जुलाई) को सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया. कांवड़ यात्रा के दौरान DJ बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच पहले कहासुनी हुई. फिर बात मारपीट तक आ पहुंची. देखते ही देखते हिंसा फैल गई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इस हिंसा में 2 लोगों की मौत की खबर है. तनाव को देखते हुए 6 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के धनुषा, मोरंग, सिराहा, जनकपुर, सुनसरी, बीरगंज और सावान में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगाया गया है.
मामला रविवार (26 जुलाई) का है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे थे. इस दौरान डीजे और लाउडस्पीकर भी बज रहा था. दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने लाउड म्यूजिक पर आपत्ति जताई. डीजे बंद करने को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया.
dharmpath.com dharmpath