पश्चिम बंगाल-(West Bengal Assembly Elections 2026)की 16 जिलों की 152 सीटों के लिए गुरुवार (23 अप्रैल) को वोटिंग होने जा रही है. इसके साथ ही तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Elections 2026) की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. बंगाल में 15 साल से TMC की सरकार है. इस बार शहरी इलाकों में TMC एंटी इंकमबेंसी का सामना कर रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में ममता बनर्जी की पकड़ अभी भी मजबूत है. 2026 के चुनाव में TMC जीती, तो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. वहीं, तमिलनाडु की राजनीति 1967 के बाद से मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है. BJP इसबार सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है.
पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी. बंगाल में कुल 294 सीटें हैं. बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग होनी है. नतीजे 4 मई को आएंगे.
dharmpath.com dharmpath