ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद सुरक्षा

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

दिल्ली में अलग-अलग सेक्टर जोन में पुलिसकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां लगाई गई हैं। तकनीकी उपकरण भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी खतरे का पता लगाया जा सके।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने और आईजीआई एयरपोर्ट से शांति पथ तक के रास्तों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और पांच कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एक खास सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बना है, जहां से लगभग 500 कैमरों की फीड देखी जा सकती है। रास्ते की सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए खास सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं।

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और विश्व नेताओं की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध, डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार रात ‘एक्स’ पर एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि शनिवार को सुबह 9.30 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493