राहुल गांधी के मेलोनी और विदेश नीति वाले कमेंट पर बवाल

नई दिल्ली-कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (13 अगस्त) को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तंज कसा था. राहुल ने PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर भी कमेंट किए थे. अब पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (14 अगस्त) को कहा कि इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं. भारत इन्हें और मजबूत करना चाहता है.कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए.

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि दो देशों के बीच दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों को आपसी सम्मान और समझ के ढांचे में बनाए रखना जरूरी है. यानी सरकार का मैसेज साफ है कि भारत-इटली संबंधों को घरेलू राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखकर देखा जाना चाहिए.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493