वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी ठोकी

नई दिल्ली -युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी। इस दौरान उन्होंने न केवल सबसे तेज वनडे सेंचुरी बल्कि इस फॉर्मेट में सबसे तेज 150 और 200 रन भी पूरे किए। वैभव ने UAE के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 204 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी कमाल की पारी के बदौलत भारत ने UAE को 7 विकेट से मात दिया।

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE ने निर्धारित 50 ओवरों में भारत के सामने 250 रनों का टागरेट खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत ने वैभव की तूफानी पारी के बदौलत महज 14.2 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। वैभव के अलावा भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 12 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 3 रन जोड़े थे। इनके अलावा रिंकू सिंह और कुमार कुषाग्र ने नाबाद रहकर क्रमशः 27 और 1 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने केवल 40 गेंदों में 150 और 52 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया था। इसी के साथ उन्होंने यह उपलब्धियां हासिल करने के मामले में बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है। मैच में उनके बल्ले से कुल 28 छक्के निकले थे जो कि इस फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493