स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुलाई आपात बैठक-Delhi-NCR में तेजी से बढ़े स्वाइन फ्लू के केस

नयी दिल्ली-बदलते मौसम के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में तेजी आई है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 114 नये मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,777 हो गई है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बैठक बुलाई है. बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होंगे.

स्वाइन फ्लू के साथ-साथ सांस की दूसरी बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है. दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और हेड समेत कई लोग H1N1 पॉजिटिव पाए गए हैं. अलग-अलग अस्पतालों में फ्लू जैसे लक्षण और ऑक्सीजन लेवल कम होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऑक्सीजन लेवल कम होने और सांस लेने में दिक्कत होने से कई और गंभीर बीमारियों की चिंता भी बढ़ गई है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493