होर्मुज-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि वह सोमवार से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी कर देंगे. पहले से ईरान ने होर्मुज को बंद करके रखा है. ऐसे में समझते हैं कि ट्रंप इस संकरे समुद्री रास्ते की अमेरिकी नाकेबंदी से क्या हासिल करना चाहते हैं.ट्रंप ने रविवार सुबह ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करके अपनी रणनीति को समझाने की कोशिश की है. उन्होंने लिखा, अमेरिका की नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी और सभी जहाजों को रोकने यानी ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी. किसी न किसी मोड़ पर, हम ‘सभी को अंदर आने की अनुमति, सभी को बाहर जाने की अनुमति’ वाले आधार पर पहुंच जाएंगे.
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तकनीकी रूप से यह जलडमरूमध्य बंद नहीं है. ईरान कुछ टैंकरों को वहां से गुज़रने की अनुमति दे रहा है, जिसके बदले में वह प्रति जहाज 2 मिलियन डॉलर तक का टोल ले रहा है.
dharmpath.com dharmpath