अमूल ने नए विज्ञापन से दी कोहली-अनुष्का को शादी की बधाई

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने एक नए विज्ञापन ‘कोहली सजा के रखना’ के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी।

कंपनी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विज्ञापन को साझा किया।

इस विज्ञापन में एक लड़की को अनुष्का और एक लड़के को विराट के किरदार में देखा जा रहा है। विराट ने हाथ में ब्रेड और बटर वाली प्लेट रख रखी है।

इस विज्ञापन में लिखा गया है ‘कोहली सजा के रखना, मेंहदी लगा के रखना। अमूल विरुष फॉर मस्का।’

विज्ञापन साझा करने के साथ एक शीर्षक भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि भारतीय कप्तान और अभिनेत्री की बहुप्रतिक्षित शादी।

विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली के टोस्काना शहर में हुई। यह एक निजी समारोह था, जो बोर्गो फिनेकिएटो बड़े लक्जरी रिसॉट में हुई। यह रिसॉट फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493