असम : काजीरंगा उद्यान में एक और गैंडे का शिकार

गुवाहाटी, 24 जनवरी (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों ने एक और गैंडे को अपना शिकार बना लिया और उसके सींग उठा ले गए।

उद्यान के निदेशक एम. के. यादव ने बताया कि यह साल में दूसरी बार हुआ है।

उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा कर्मियों को रविवार तड़के उद्यान के बरहापहाड़ श्रृंखला में दिफलू शिविर के नजदीक गैंडे का शव मिला।

यह इस साल मारा गया एक सींग वाला दूसरा गैंडा है। शिकारियों ने पिछले साल काजीरंगा में 16 गैंडों का शिकार किया था।

उद्यान के एक अन्य अधिकारी ने कहा, “रक्षकों को आज गैंडे के शव के नजदीक एके-श्रृंखला के 30 चक्र कारतूस भी मिले हैं, जो अवैध शिकार में आतंकी संगठनों की भागीदारी की ओर इशारा करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493