गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 67वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन दूरदर्शन के सभी चैनलों एवं आकाशवाणी पर सोमवार शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा।

संबोधन हिंदी और अंग्रेजी में होगा। इसके अलावा दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर राष्ट्रपति का संदेश क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में संदेश प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493