आंध्र के पूर्व सांसद, पत्नी, बेटे हिरासत में

हैदराबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल में बुधवार को कांग्रेस के एक पूर्व सांसद के घर में आग लगने से उनकी बहू और उनके तीन पोतों की मौत हो गई। इस मामले में पूछताछ के लिए पूर्व सांसद, उनकी पत्नी और उनके बेटे को हिरासत में लिया गया है।

सिरिसिला राजैया, उनकी पत्नी माधवी और बेटे अनिल कुमार को घर से कड़ी सुरक्षा के बीच किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

राजैया अविभाजित आंध्र प्रदेश की वारंगल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि जब बुधवार तड़के पहली मंजिल के शयनकक्ष में आग लगी, तो उसके कुछ घंटे पहले पूर्व सांसद, उनकी पत्नी और उनका बेटा घर में मौजूद थे। आग में महिला और तीन छोटे बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493