आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा विधायक दिल्ली विधानसभा से निलंबित

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओ.पी.शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा के बारे में दिल्ली विधानसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंगलवार को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस मामले पर सदन में भारी हंगामा हुआ।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओ.पी.शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा के बारे में दिल्ली विधानसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंगलवार को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस मामले पर सदन में भारी हंगामा हुआ।

नाराज लांबा कुछ अन्य आप विधायकों के साथ शर्मा की तरफ लपकीं और उन्हें चाटा जड़ने की कोशिश की। लेकिन, चाटा शर्मा को लगा नहीं।

हालांकि, शर्मा की टिप्पणी को साफ सुना नहीं जा सका। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि शर्मा ने लांबा के बारे में कहा है कि, “एक महिला जो रात में घूमती है।”

घटना पर क्षोभ जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

केजरीवाल ने बाद में ट्वीट के जरिए कहा, “भाजपा विधायक ओ.पी.शर्मा द्वारा एक महिला विधायक पर की गई टिप्पणी से क्षुब्ध हूं। दो दिन पहले भी उन्होंने एक महिला विधायक को अपशब्द कहे थे। उम्मीद है कि भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।”

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि शर्मा को गुरुवार तक के लिए निलंबित किया गया है। आम आदमी पार्टी विधायकों की मांग थी कि शर्मा को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया जाए। सत्र 28 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

यह घटना उस वक्त हुई जब सदन में रैन बसेरों और बेघर लोगों पर चर्चा हो रही थी। विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि आप सरकार गरीबों की मौतों के मामले में गंभीर नहीं है।

लांबा ने गुप्ता के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बेघर लोगों की मौत की वजह ठंड नहीं, बल्कि मादक पदार्थो का सेवन होता है।

लांबा की इसी बात के बाद शर्मा ने उनके खिलाफ कथित टिप्पणी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493