आम बजट : क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। हालांकि, आयकर छूट की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आईए, जानते हैं कि इस बजट के प्रभाव से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा :-

क्या हुआ सस्ता :-

– पहली बार मकान खरीदने वालों को ब्याज में 50,000 रुपये की छूट (बशर्ते मकान की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक नहीं हो)।

– पांच लाख रुपये तक की आय पर कर में 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट।

– मकान किराए पर कर छूट की सीमा 24,000 से बढ़ाकर 60,000 रुपये की गई।

– विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे।

– डायलिसिस उपकरण और दवाइयां सस्ती।

क्या महंगा हुआ :-

– 10 लाख रुपये से ज्यादा की कार महंगी।

– बैटरी कारों को छोड़कर हर तरह की गाड़ियां महंगी।

– सोने और हीरे के आभूषण महंगे।

– रेडिमेड कपड़े महंगे।

– पेट्रोल-सीएनजी पर उपकर बढ़ा।

– एक करोड़ रुपये से अधिक की सालाना आय पर अधिभार 12 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया।

– एसयूवी कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा।

– डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा।

– बीड़ी छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद महंगे। सिगरेट, सिगार महंगा।

– सेवा कर 14.5% से बढ़कर 15% हुआ।

– रेस्टोरेंट में खाना महंगा।

– सिनेमा और केबल महंगा।

– हवाई और रेल टिकट महंगा।

– ब्यूटी पार्लर जाना महंगा।

– बीमा पॉलिसी महंगी।

– जिम जाना महंगा।

– एटीएम से पैसे निकालना महंगा।

– मोबाइल फोन बिल महंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493