आम बजट : ग्रामीण भारत के लिए डिजिटल साक्षरता अभियान

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ग्रामीण भारत में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाने और बड़ी अबादी का लाभ उठाने के लिए शीघ्र दो अनोखी योजना शुरू करने जा रही है। यह बात केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कही।

लोकसभा में बजट पेश करते हुए जेटली ने कहा, “हमलोग ग्रामीण भारत में नई डिजिटल साक्षरता मिशन योजना शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इस योजना से छह करोड़ अतिरिक्त परिवारों को जोड़ा जाएगा।”

उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन और डिजिटल साक्षरता अभियान(दिशा) को स्वीकृति दे दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर में 16.8 करोड़ ग्रामीण परिवार हैं जिनमें 12 करोड़ के पास कंप्यूटर नहीं थे और उनका डिजिटल साक्षर होना असंभव था। उन्होंने कहा कि इस जुड़वां योजना के बारे में विस्तार से बाद में बताया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493