आर्थिक सर्वेक्षण : कृषि में बागवानी उत्पादन की भागीदारी 33 फीसदी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। देश में कृषि में बागवानी उत्पादन का प्रतिशत हिस्सा 33 फीसदी से अधिक हो गया है। कृषि और अन्य संबद्ध गतिविधियों के दायरे में बागवानी के लिए योजना परिव्यय 12वीं योजना के दौरान बढ़कर 4.6 फीसदी हो गया है जो 9वीं योजना के दौरान 3.9 फीसदी था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 में यह जानकारी दी।

सर्वेक्षण में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान देश में बागवानी उत्पादन में भारी वृद्धि देखी गई है। बागवानी फसलों के रकबे में बढ़ोतरी से अधिक उत्पादन हो रहा है। पिछले दस वर्षो से अधिक समय से कृषि के अधीन रकबे में लगभग 2.7 फीसदी और वार्षिक उत्पादन में 7 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

उन्होंने बताया कि 2013-14 के दौरान बागवानी फसलों का 2.42 करोड़ हेक्टेयर रकबे से लगभग 28.35 करोड़ टन उत्पादन हुआ।

वर्ष 2013-14 के दौरान 6 श्रेणियों- फल, सब्जियां, फूल, सुगंधित पेड़-पौधे, मसाले और पादप फसलों में सबसे अधिक 9.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि फल उत्पादन में देखी गई है।

सब्जियों का उत्पादन 1991-92 से 2014-15( तीसरे वार्षिक अनुमान) तक 58,532 हजार टन से बढ़कर 1,67,058 हजार टन हो गया है।

पिछले 5 वर्षो(2010-11 से 2014-15) की तुलना में बागवानी फसलों का क्षेत्रफल तेजी से बढ़ा है, बागवानी फसलों के अधीन जहां रकबे में लगभग 18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, उसकी तुलना में खाद्यानों के रकबे में केवल 5 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

2012-13 से बागवानी फसलों के उत्पादन ने खाद्यान उत्पादन को पीछे छोड़ दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493