उपराष्ट्रपति ने एस.एच.रजा के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने विख्यात चित्रकार एस.एच.रजा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि सुविख्यात चित्रकार एस.एच. रजा ने दुनिया भर में भारतीय अवधारणाओं एवं मूर्ति विज्ञान को लोकप्रिय बनाया एवं आधुनिक कला की एक विशाल विरासत का निर्माण किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं विख्यात चित्रकार एस.एच. रजा के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने दुनिया भर में भारतीय अवधारणाओं एवं मूर्ति विज्ञान को लोकप्रिय बनाया एवं आधुनिक कला की एक विशाल विरासत का निर्माण किया। मैं दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करने में देश के साथ हूं।”

उल्लेखनीय है कि रजा का शनिवार को 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493