उप्र : चोरी के 8 वाहनों के साथ 3 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान मोदीनगर पुलिस ने निवाडी रोड स्थित ठेका के सामने से तीन शातिर वाहन चोर भरत, आकाश व बबलू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये तीनों निवाड़ी थाना क्षेत्र के याकुतपुर मवी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनसे चोरी की 2 सेंट्रो कार, 6 मोटर साइकिलें, 2 तंमचे 315 बोर के, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोका कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। ये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493