आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मितावली निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल और उनकी पत्नी मुन्नी देवी फिरोजाबाद आ रहे थे, तभी जहरखुरानों ने इन्हें अपना शिकार बना लिया।
जहरखुरान इन्हें अचेत कर हाइवे पर फेंक गए तथा इनके पास रखी हजारों की नकदी व आभूषण लूट ले गए। हाइवे पर दंपति को पड़ा देख किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अचेतों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसके अलावा कन्नौज के छिवरामऊ निवासी बृजेश कुमार पुत्र दफेदार अपने साथी सचिन के साथ फतेहाबाद किसी कार्य से गया था। जहां से वह फिरोजाबाद बस द्वारा आया और उसके बाद वह फिरोजाबाद से कन्नौज जाने के लिए एक डग्गेमार वाहन में सवार हो गया।
वाहन में सवार जहरखुरानों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर अचेत कर इहाइवे स्थित श्रीनाथ कोल्ड स्टोर के समीप फेंक दिया। जहरखुरान उसके पास से हजारों की नकदी व सामान ले गए।
वहीं तीसरी घटना में मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर भी जहरखुरानी का शिकार एक 24 वर्षीय युवक को जीआरपी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
dharmpath.com dharmpath